ओ३म्
-परिचय-
“श्रीमद दयानन्द उत्कर्ष आर्ष कन्या गुरुकुल, मवाना-मेरठ”
..............
ऋषि दयानन्द ने महाभारत युद्ध के बाद पराधीन भारत में स्त्री शिक्षा पर सबसे अधिक बल दिया था। उन्होंने ही स्त्रियों को वेदाध्ययन का अधिकार दिया। ऋषि दयानन्द के बाद स्वामी श्रद्धानन्द जी ने भी स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया। जालन्धर के कन्या महाविद्यालय की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। इसके बाद ऋषि भक्तों ने एवं आर्य विदुषी देवियों ने कन्या गुरुकुलों की स्थापनायें की हैं। हमारा अनुमान है कि आचार्य रामदेव जी द्वारा देहरादून में स्थापित कन्या गुरुकुल देश के सभी कन्या गुरुकुलों में एक प्राचीन गुरुकुल है। इसके बाद आर्यजगत के प्रसिद्ध ऋषिभक्त विद्वान पं0 ब्रह्मदत्त जिज्ञासु जी की शिष्या वेदविदुषी डॉ0 प्रज्ञादेवी जी ने वाराणसी में पाणिनी कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की स्थापना की जो वर्तमान में भी आचार्या डॉ0 नन्दिता शास्त्री जी के कुशल नेतृत्व एवं प्राचार्यत्व में सफलतापूर्वक चल रहा है। इसके अतिरिक्त भी देश में बड़ी संख्या में कन्या गुरुकुल कार्यरत हैं जिनमें से एक ‘‘श्रीमद्दयानन्द उत्कर्ष आर्ष कन्या गुरुकुल, मवाना-मेरठ” है। गुरुकुल का पता है ग्राम नारंगपुर, ब्लाक किला परीक्षितगढ़, निकट गांव आसिफाबाद, तहसील मवाना, पिनकोड 250406, जिला मेरठ, राज्य उत्तर प्रदेश। दूरभाष, ईमेल एवं गुरुकुल की वेबसाइट के माध्यम से गुरुकल के विषय में जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। इनका विवरण निम्न हैः
दूरभाष/मोबाइल नम्बरः 9412405589 / 9568899084 / 9568449191
ईमेल: gurukulnarangpur@gmail.com
वेबसाइट: www.utkarshgurukulnarangpur.com
गुरुकुल की स्थापना सन् 2008 में हुई थी। आचार्या रश्मि आर्या गुरुकुल की संस्थापक आचार्या हैं। गुरुकुल के संचालन के लिये 11 सज्जन पुरुषों की एक संचालन समिति गठित है। गुरुकुल वर्तमान समय में पूर्णतयः गतिशील है एवं अपने शैक्षिक दायित्वों का निष्पादन कुशलतापूर्वक कर रहा है। शिक्षा प्रणाली आर्ष एवं प्रदेश के राज्य शिक्षा बोर्ड के अनुरूप हैं। गुरुकुल की परीक्षाओं की सम्बद्धता उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड से है। कक्षा 8 तक गुरुकुल मान्यता प्राप्त है। वर्तमान समय में गुरुकुल में छात्राओं की कुल संख्या 70 है। गुरुकुल अपनी 8 बीघा भूमि पर स्थित है जिसका स्वामित्व गुरुकुल का ही है। गुरुकुल में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक शिक्षण वा अध्यापन किया जाता है।
गुरुकुल की उपलब्धियों निम्न हैं:
1- योग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरुस्कार
2- ताइक्वांडो, किक बोक्सिंग में कई बार राज्य स्तर पर प्रथम पुरुस्कार
3- कबड्डी में राज्य स्तर पर पुरुस्कार
4- संगीत में पुरस्कार
5- मां तुझे प्रणाम, इस देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम में दो बार प्रथम पुरस्कार
6- गो प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, पाक कला प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार।
गुरुकुल की आचार्या जी का मोबाइल नम्बर 9568449191 है। प्रधान जी का मोबाइल नं0 09810631319 तथा मंत्री जी का मोबाइल नं0 9897890555 है।
गुरुकुल की कुछ अन्य उपलब्धियों निम्न प्रकार हैं:
1- शिक्षा, संस्कार के क्षेत्र में उत्कृष्ट छवि के लिए सम्मान (कमिश्नर श्री आलोक सिन्हा जी मेरठ द्वारा)
2- गुरुकुल की कन्याओं को माता के समान प्रेम, स्नेह व ममता प्रदान करने हेतु भाजपा मोर्चा के महिला संगठन की ओर से मातृत्व सम्मान।
3- रोटरी क्लब स्काटलैण्ड की ओर से प्रतिवर्ष दो माह के लिए विदेशी शिक्षिकाओं का अंग्रेजी शिक्षण हेतु गुरुकुल में आगमन।
गुरुकुल के बारे और अधिक जानकारी पाने के लिए आप गुरुकुल की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके लिए आप इस लिंक पर क्लिक कीजिए 👉 http://www.utkarshgurukulnarangpur.com/index.php
हम गुरुकुल की आचार्या जी एवं प्रधान जी सहित गुरुकुल से जुड़े सभी बन्धुओं को अपनी शुभकामनायें देते हैं। ओ३म् शम्।
-मनमोहन कुमार आर्य